Biodata Maker

छठ पूजा से पहले केमिकल से झागमुक्त हो रही है यमुना, AAP ने उठाए सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (15:31 IST)
Yamuna water : छठ पूजा पहले दिल्ली सरकार ने यमुना नदी को झागमुक्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यमुना नदी में झाग को रोकने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने डी-फोमर कंसंट्रेट केमिकल का इस्तेमाल किया है। इस केमिकल से झाग खत्म हो जाएंगे। इस पर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। आप ने भाजपा सरकार पर इस मामले में जमकर हमला बोला।
 
 
बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा ने अपने एक्स अकाउंट पर यमुना में भारी मात्रा में डी-फोमर कंसंट्रेट नामक केमिकल मिलाए जाने का वीडियो शेयर किया। वीडियो में यमुना के किनारे एक बड़ा सा कंटेनर दिखाई देता है, जिसमें केमिकल के छोटे-छोटे नीले ड्रमों को मजदूरों द्वारा उतारते दिखाया गया है। उन ड्रमों पर डी-फोमर कंसंट्रेट लिखा होता है।
 
वीडियो में संजीव झा ने कहा कि ये केमिकल यमुना में झाग को खत्म करने के लिए डाला जाता है। मैं ये इसलिए दिखा रहा हूं क्योंकि दिल्ली में भाजपा की सरकार है और परवेश वर्मा मंत्री हैं। ये वही परवेश वर्मा हैं, जो इसी केमिकल के मिलाए जाने पर तीन साल पहले कह रहे थे कि यमुना में जहर मिलाया जा रहा है। उस वक्त उन्होंने खूब ड्रामा किया था।
<

पकड़े गए BJP के नौटंकीबाज़ मंत्री pic.twitter.com/9uPaDNXjyd

October 16, 2025 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि भाजपा की नौटंकी देखिए। जिस Spray को जहर बताया अब वही केमिकल यमुना में डाल रहे हैं मंत्री प्रवेश वर्मा। यमुना पर BJP और नौटंकीबाज मंत्री परवेज साहिब सिंह हुए एक्सपोज।
<

BJP की नौटंकी देखिए —

जिस Spray को ज़हर बताया अब वही केमिकल यमुना में डाल रहे हैं मंत्री प्रवेश वर्मा #BJPExposedOnYamuna pic.twitter.com/rFD2EsDt9W

October 16, 2025 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
पार्टी ने कहा कि अब इस बार भी छठ से पहले वही केमिकल नदी में डाला जा रहा है। इस पर आप नेता भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह ज़हर था, जैसा प्रवेश वर्मा ने कहा था, तो अब क्यों डाला जा रहा है? और अगर यह ज़हर नहीं था, तो तब झूठ क्यों बोला गया?

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि इनसे बड़ा झूठा और धोखेबाज़ कोई नहीं। पहले जो परवेश वर्मा दिल्ली की छठ ख़राब करने के लिए , अफसरों से बदतमीज़ी करते थे, काम रोकते थे, केमिकल को जहर बताते थे, अब इनकी सरकार और इनका मंत्रालय वही केमिकल यमुना में डाल रहा है। भाजपा को पता है यमुना में झाग केमिकल से ही हटेंगे, इसलिए वही केमिकल डाला जा रहा है। जब केजरीवाल से सरकार थी, तब इसी केमिकल को जहर बताया जाता था।
 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कालिंदी कुंज छठ घाट पर आगामी छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया।
 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आप देख सकते हैं कि किसी भी प्रकार का झाग यमुना नदी में दिखाई नहीं दे रहा है। सरकार पूरी तरह से सजग है और प्रतिबद्ध है कि इस बार दिल्ली के लिए यह छठ का पर्व एक नया सवेरा लेकर आए। सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। सैकड़ों कर्मचारी लगातार यमुना नदी की सफाई में लगे हुए हैं। इस बार की दिवाली भी भव्य होने वाली है और छठ पर्व भी भव्य होगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

IndiGo crisis : सरकार सख्त, हाईलेवल जांच का आदेश, 4 सदस्यीय कमेटी बनाई, कंट्रोल रूम की शुरुआत, इंडिगो का दावा- 95 प्रतिशत रूट्‍स पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल

Earthquake : 7 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती, सताया सुनामी का डर

Weather Updates : पंजाब, राजस्थान, यूपी में शीतलहर का दौर जारी, जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

LIVE: IndiGo की आज भी उड़ानें, लोग हुए परेशान, एयरपोर्ट्‍स पर लंबी कतारें

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

अगला लेख