rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में बिना PUC कार्ड के नहीं मिलेगा पेट्रोल, BS6 से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर बैन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi government's major decision regarding pollution

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (16:55 IST)
Delhi government's big decision : दिल्ली में जहरीली होती हवा के बीच सरकार ने प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए अब तक का सबसे कड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्‍यों की बीएस6 से नीचे की गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। हालां‍कि दिल्‍ली के रजिस्‍ट्रेशन वाली गाड़ियों को इससे छूट रहेगी। साथ ही जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन जब्त किए जाएंगे। दिल्‍ली में यह नया नियम 18 दिसंबर से लागू होगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए 9 से 10 महीनों में एक्‍यूआई को कम करना असंभव है। मैं दिल्ली में प्रदूषण के लिए माफी मांगता हूं।

खबरों के अनुसार, दिल्ली में जहरीली होती हवा के बीच सरकार ने प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए अब तक का सबसे कड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्‍यों की बीएस6 से नीचे की गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। हालां‍कि दिल्‍ली के रजिस्‍ट्रेशन वाली गाड़ियों को इससे छूट रहेगी। साथ ही जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
ALSO READ: यूपी में कोहरे का कहर, दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे पर 10 गाड़ियों में टक्कर, 4 की मौत
इसके अलावा निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन जब्त किए जाएंगे। दिल्‍ली में यह नया नियम 18 दिसंबर से लागू होगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए 9 से 10 महीनों में एक्‍यूआई को कम करना असंभव है। मैं दिल्ली में प्रदूषण के लिए माफी मांगता हूं।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के हालत फेयर स्टेज पर हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से इसी स्टेज पर है। पिछले साल 380 था अभी 363 है। सिंह ने कहा कि हमने लगातार काम किए हैं और प्रदूषण को कंट्रोल कर रहे हैं। अब तक 3200 डीजल जनरेटर पर कार्यवाही की गई है।
ALSO READ: Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, जानिए कौनसी पाबंदियां हुईं लागू
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ किया कि जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं होगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बताया कि दिल्ली में 5300 में से 3427 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा चुकी हैं और PUCC न होने पर 7 लाख से अधिक चालान काटे गए हैं।
ALSO READ: दिल्ली-एनसीआर का नया ग्रोथ सेंटर बनेगा हापुड़, 1300 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि प्रदूषण की यह बीमारी हमें आम आदमी पार्टी ने दी है और हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी वायु प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर संसद में भी चर्चा देखने को मिली थी।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटी ने पिता को बताया उसका Boyfriend है और 11 साल से अफेयर है, उसके बाद पिता ने जो कहा वो वायरल है