Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

HC के आदेश के बाद किले में तब्दील दिल्ली का उत्तम नगर, ईद से लेकर रामनवमी तक कड़ा पहरा, होली पर हुई थी तरुण की हत्या

Advertiesment
Uttam Nagar Delhi Security
होली पर दिल्ली के द्वारका जिले में उत्तम नगर में एक व्यक्ति की हत्या के बाद सांप्रदायकि तनाव फैल गया था। अब ईद को लेकर पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसे लेकर हाईकोर्ट ने भी सख्‍त आदेश अधिकारियों को दिए थे। 4  मार्च को होली के दिन जेजे कॉलोनी इलाके में 26 वर्षीय तरुण के परिवार और पड़ोसियों के बीच हुई झड़प के दौरान तरुण की हत्या कर दी गई थी।
ALSO READ: Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार
पुलिस के अनुसार, हिंसा उस समय भड़की जब तरुण के परिवार की एक लड़की द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर जा गिरा। बाद में कुछ हिंदू संगठनों ने इस हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपियों के परिवार के दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग पकड़े हैं।

ईद और रामनवमी को लेकर सतर्कता 

विभिन्न जगहों पर ईद उल फितर से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसके तहत जिले में 100 से अधिक जगहों पर जांच चौकी बनाई है जबकि सुरक्षाकर्मी छतों पर से निगरानी कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ईद के दौरान शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। अधिकारी ने कहा कि पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 
हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पुलिस ने कहा कि संवेदनशील इलाकों, विशेषकर हस्तसाल गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां हत्या हुई थी। पुलिस ने बताया कि पूरे त्योहार के दौरान यह सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

इन स्थानों पर विशेष ध्यान

पुलिस के अनुसार मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर पैदल और वाहनों से गश्त की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जमीनी और डिजिटल दोनों तरीकों से निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, भड़काऊ या उकसाने वाली पोस्ट पर कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया मंचों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी कई पोस्ट की पहचान करके उन्हें हटाया जा चुका है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार