Delhi Air Quality Index News : राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में है। आज 14 प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जिससे स्थिति 'सीवियर' श्रेणी में पहुंच गई। पारे में गिरावट और कोहरे के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऊपर से निर्माण कार्य, औद्योगिक धुआं और धूल के बगैर नियंत्रण की स्थिति वातावरण को और भी घना, भारी और जहरीला बना देती है। तापमान में और गिरावट तथा धीमी हवा के चलते आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। इस बीच कुछ विपक्षी सांसद दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताने के लिए गैस मास्क पहनकर पहुंचे।
खबरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में है। आज 14 प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जिससे स्थिति 'सीवियर' श्रेणी में पहुंच गई। पारे में गिरावट और कोहरे के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऊपर से निर्माण कार्य, औद्योगिक धुआं और धूल के बगैर नियंत्रण की स्थिति वातावरण को और भी घना, भारी और जहरीला बना देती है।
तापमान में और गिरावट तथा धीमी हवा के चलते आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। इस बीच कुछ विपक्षी सांसद दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताने के लिए गैस मास्क पहनकर पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर संसद परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विरोध जताया। जहरीली हवा से बचाव के लिए विशेषज्ञ मास्क, हाइड्रेशन और घर में रहने की सलाह दे रहे हैं।
नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर पहुंचकर 450 के आसपास मंडरा रहा है। इस कारण से लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है जैसे पूरा एनसीआर एक बार फिर गैस चैंबर में बदल गया हो। नेहरू नगर और सिरी फोर्ट इलाके में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई है। दिल्ली–एनसीआर में लाखों वाहनों का उत्सर्जन पहले से ही बड़ी चुनौती है।
शहर के ऊपर फैली धुंध और स्मॉग की मोटी परत न सिर्फ दृश्यता को घटा रही है, बल्कि लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल बना चुकी है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है, लेकिन शहर को राहत दिलाने के लिए सख्त और दीर्घकालिक उपायों की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को घर में रहने, बाहर निकलते समय N-95 मास्क पहनने, गुनगुना पानी पीने, और बाहर व्यायाम करने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
देशभर में मौसम के 2 विपरीत हालात देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठंड की चपेट में है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में बुधवार सुबह औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 अंक बना हुआ है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। बीते 2 दिन से AQI में सुधार के बाद आज फिर से बढ़ोतरी देखी गई है।
उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठंड की चपेट में है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में मौसम में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। बिहार में भी दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। राजस्थान में गुरुवार से शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
Edited By : Chetan Gour