Publish Date: Tue, 26 May 2026 (08:14 IST)
Updated Date: Tue, 26 May 2026 (08:25 IST)
CNG Price Hike : पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के 24 घंटे बाद ही तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली NCR में CNG की कीमतों में 2 रुपए की वृद्धि कर दी। यहां सीएनजी की कीमतें 81.09 रुपए से बढ़कर 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई। 11 दिन में चौथी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।
11 दिन में कितने बढ़े दाम
15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपए बढ़ाए गए थे। 18 मई को इसकी कीमतों में 1 रुपए का इजाफा हुआ। 23 मई को सीएनजी फिर 1 रुपए महंगी हुई। आज 2 रुपए बढ़ाए गए हैं। इस तरह पिछले 11 दिनों में सीएनजी की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
क्या होगा असर
ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन, प्राइवेट कारों और बसों में CNG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। ऐसे में सीएनजी के दाम बढ़ने से इनका सफर महंगा हो सकता है।
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हार्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाय बाधित होने के चलते ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। सोमवार को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें