Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

Advertiesment
Delhi NCR weather
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम को तेज बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में तेज हवा और ओलों के साथ बारिश हुई। इसके बाद शहर का पारा गिर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवा के आसार जताए हैं। उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। 
ALSO READ: बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान
यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मथुरा, उन्नाव और प्रयागराज में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए और टीन शेड उड़ गए। बरेली और बदायूं में तेज आंधी के कारण कई साइन बोर्ड गिर पड़े। प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, सोनभद्र और भदोही में हवा की रफ्तार करीब 70-80 Km थी। 
ALSO READ: Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना