Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के पालम में भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों समेत 9 की मौत

Advertiesment
Delhi Palam Fire
Delhi Palam Fire: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका बुधवार सुबह चीख-पुकार से दहल उठा। पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग से 9 मासूम लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को बुधवार सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
 
बचने के लिए इमारत से कूदे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि बचने का कोई रास्ता न देख दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी। फिलहाल वे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा- पालम की घटना से मन व्यथित है। जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। घटना की न्यायिक और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके। वहीं, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने 'एक्स' (Twitter) पर पोस्ट कर बताया कि वे बचाव अभियान पर कड़ी नजर रख रहे हैं और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई BJP में शामिल