Publish Date: Sat, 30 May 2026 (17:12 IST)
Updated Date: Sat, 30 May 2026 (17:53 IST)
Big Success for Delhi Police : देश के विभिन्न शहरों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आज 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से बताए जा रहे हैं। खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। ये आरोपी राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमलों की साजिश रच रहे थे।
देश में हमलों की रच रहे थे साजिश
देश के विभिन्न शहरों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आज 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से बताए जा रहे हैं। खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
मॉड्यूल पर रखी जा रही थी निगरानी
इस मॉड्यूल पर कुछ समय से निगरानी रखी जा रही थी, जिसके बाद इसके सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए समन्वित कार्रवाई की गई। इन्हें दिल्ली में संवेदनशील ठिकानों पर हमले करने का काम सौंपा गया था। नेटवर्क के पूरे दायरे का पता लगाने, इनके अन्य साथियों की पहचान करने और बरामद हथियारों एवं विस्फोटकों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
इन्हें सौंपी थी हमले की जिम्मेदारी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी देश के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री, ग्रेनेड और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन लोगों को महत्वपूर्ण सरकारी और रणनीतिक प्रतिष्ठानों पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ये आरोपी राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमलों की साजिश रच रहे थे।
नेटवर्क में विदेशी नागरिक भी शामिल
इनके निशाने पर पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बिजलीघर और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली, मुंबई और पंजाब के रहने वाले लोग शामिल हैं। कुछ विदेशी नागरिकों के भी इस नेटवर्क से जुड़े होने की खबरें सामने आई हैं।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें