shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में फिर स्कूलों को बम धमकी: कई स्कूल खाली, जांच में निकली फर्जी सूचना

Advertiesment
bomb disposal squad in schools after bomb threat
Bomb Threat in Delhi Schools : दिल्ली के कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी स्कूलों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस हर इनपुट की जांच कर रही है।
 
लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेदव्यास इंटरनेशनल स्कूल, वेदांत, वेयकेटेश्वर स्कूल, केम्ब्रिज स्कूल, द इंडियन स्कूल, सीएम श्री स्कूल, डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एयर फोर्स स्कूल, केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को बम की धमकी मिली। सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और तलाशी ली।
 
स्कूलों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि अफजल गुरु की याद में आज दोपहर 1.11 मिनट पर स्कूलों में धमाका होगा। 13 फरवरी को हिंदू सनातनी संसद में दोपहर 1.11 मिनट पर धमाका होगा। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम का जिक्र करते हुए इसमें कहा गया है कि खालिस्तान पंजाब है और मोदी, शाह, जयशंकर खालिस्तान वालों के दुश्मन है। 
 
दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक की सभी कॉल्स संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, लेकिन हर इनपुट को प्रोटोकॉल के मुताबिक वेरिफाई किया जा रहा है। बीते महीनों में राजधानी के स्कूलों को फर्जी धमकी कॉल्स की कई घटनाएं मिल चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश विदेश से भेजे गए ईमेल या इंटरनेट कॉल्स के जरिए किए गए थे।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव!