suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु से 6 बांग्लादेशी संदिग्ध गिरफ्तार, ISI की शह पर थी बड़ी प्लानिंग

Advertiesment
Delhi Police Q Branch
दिल्ली पुलिस स्पेशल ब्रांच ने तमिलनाडु पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में तिरुपुर जिले से 6 बांग्लादेशी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में पोस्ट डालने और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने का गंभीर आरोप है। मीडिया खबरों के मुताबिक आईएसआई की शह पर यह बड़ी साजिश रच रहे थे। यह गिरफ्तारी भड़काऊ ऑनलाइन गतिविधियों और सीमा पार से सक्रिय चरमपंथी तत्वों के साथ संदिग्ध संपर्क की खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई है।

तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम विशेष इनपुट मिलने के बाद तिरुपुर पहुंची और स्थानीय जिला पुलिस की मदद से तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। मीडिया खबरों के मुताबिक इन सभी को हिरासत में ले लिया गया है और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड जब्त किए हैं। प्राथमिक जांच से संकेत मिले हैं कि इन उपकरणों का उपयोग कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के समर्थन में सामग्री शेयर करने और उनके संदिग्ध हैंडलर्स के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया जा रहा था।

दिल्ली पुलिस ने किया साजिश का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लडम से और एक को तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है, जांच जारी है। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर लगाए गए थे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

9 राज्यों में SIR के बाद 1.70 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटे, गुजरात में सबसे बड़ी कटौती