Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

KKR में बांग्लादेशी क्रिकेटर, नाराज देवकीनंदन ठाकुर की चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें devkinandan thakur

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (10:55 IST)
Devkinandan Thakur News in hindi : कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की खरीदी से खासे नाराज हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी आईपीएल टीम पर तीखा हमला बोला है।
 
उन्होंने कहा कि पहले ही चेतावनी दी थी कि बांग्लादेश का कोई भी क्रिकेटर हिंदुस्तान नहीं आना चाहिए। इसके बावजूद एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल में खरीदा गया है। कथावाचक ने दावा किया कि जिस व्यक्ति ने उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा है, वह मुंबई में ही रहता है और उन्होंने यह भी कहा कि 'हमने सुना है कि उसका प्रेम पाकिस्तान से बहुत है।'
 
ठाकुर ने केकेआर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तुम्हें भारत से प्रेम है, अगर 6 साल की बच्ची को जलाए जाने की घटना का तुम्हें भी दुख है, तो मिस्टर KKR उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से बाहर करो। अगर वह खिलाड़ी टीम में बना रहा, तो वे केकेआर टीम के बहिष्कार के लिए मजबूर हो जाएंगे।
 
उन्होंने चेतावनी दी कि लीग में मुस्तफिजुर रहमान को खेलने पर वे पिच को नुकसान पहुंचाएंगे और मैचों में बाधा डालेंगे।
 
गौरतलब कि केकेआर ने आईपीएल नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड 20 लाख रुपए में खरीदा है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस पैसे से 'तमाम हिंदुओं की हत्या होगी'।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर, 2026 के पहले दिन कैसा है मौसम?