Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शंकराचार्य विवाद में धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री, कहा- सनातन का मजाक न बनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें dhirendra shastri on shankaracharya avimukteshawaranand and yogi govenment issue

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रामगंजमंडी , शनिवार, 24 जनवरी 2026 (10:06 IST)
Dhirendra Shashtri news in hindi : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और योगी सरकार के बीच चल रहे विवाद में अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री हो गई। सनातन का मजाक न बनाएं, दोनों सनातनी हैं। उन्होंने आपस में बैठकर समझौता कर लें और बीच का रास्ता चुनें। ALSO READ: शंकराचार्य विवाद के बीच गरजे CM योगी, किसे बताया कालनेमि, कौन था यह मायावी राक्षस?
 
राजस्थान के रामगंजमंडी में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, दोनों पक्ष हमारे अपने हैं, दोनों सनातनी हैं। बीच का रास्ता निकालें और मिल-बैठकर सुलह करें। सनातन का दुनिया के सामने हास-परिहास न बनने दें।
 
उन्होंने कहा कि सनातन का हंसी-मजाक बनाने से किसी का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जब बात सनातन की हो तो संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। विवाद को बढ़ाने के बजाय बीच का रास्ता निकालना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
 
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब दोनों ही पक्ष सनातन परंपरा से जुड़े हैं तो समाधान भी सनातन मूल्यों के अनुसार ही निकलना चाहिए। इस तरह के विवाद से समाज में भ्रम की स्थिति बनती है और सनातन की छवि को नुकसान पहुंचता है।
 
उल्लेखनीय है कि मेला प्रशासन से स्नान को लेकर हुए विवाद के बाद घरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रयागराज माघ मेले में शुक्रवार को ठंड की वजह से बीमार हो गए। मेला प्राधिकरण अविमुक्तेश्वरानंद को 2 नोटिस जारी कर चुका है। वे इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है। ALSO READ: प्रयागराज माघ मेले में ठंड से बीमार हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, वंसत पंचमी पर भी नहीं किया स्नान
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रीनलैंड गोल्डन डोम विवाद: ट्रंप की कनाडा को चेतावनी, साल भर में चीन कर लेगा कब्जा