Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खूंखार हत्‍यारों को जेल में हुआ प्‍यार, शादी के लिए पैरोल पर बाहर आए, ऐसे दिया था दोनों ने हत्‍याओं को अंजाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priya Seth and Hanuman Dreaded killers fell in love in jail

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 24 जनवरी 2026 (14:41 IST)
राजस्‍थान की जेल में हत्‍या के आरोप में बंद प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद को प्‍यार हो गया। दोनों के बीच दोस्‍ती चली। फिर प्‍यार हुआ और आज शादी के उन्‍हें पैरोल मिली है। दोनों की ये लव स्‍टोरी मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बता दें कि प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद दोनों ही अलग-अलग हत्याओं के मामले में राजस्‍थान जेल में बंद हैं।

क्‍या है प्रिया- हनुमान की लव स्‍टोरी

प्रिया और हनुमान प्रसाद दोनों ही जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में मिले। इन्हें एक-दूसरे प्यार हुआ और अब इन्हें अलवर के बरोदामेव में शादी के लिए राजस्थान हाई कोर्ट से 15 दिन की इमरजेंसी पैरोल मिल गई है। प्रिया और हनुमान प्रसाद आज शुक्रवार, 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।


5 लोगों की हत्‍या की हनुमान ने
 

हनुमान प्रसाद पांच लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद है। प्रसाद ने चार बच्चे और एक युवक का खून किया है। वहीं प्रिया सेठ पर भी अपने प्रेमी के खून की दोषी हैं। हनुमान प्रसाद पर पांच लोगों की हत्या के इल्जाम में जयपुर की जेल में सजा काट रहा है। प्रसाद ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उसके पति बनवारी लाल का मर्डर किया। प्रसाद ने जिस घर में मर्डर किया, वहां उसकी गर्लफ्रेंड के तीन बच्चे और एक भतीजा भी था। प्रसाद ने पकड़े जाने के डर से गर्लफ्रेंड के कहने पर चारों बच्चों को भी जानवरों को काटने वाले चाकू से मार डाला।


प्रिया ने ऐसे डेटिंग ऐप से बुलाकर की थी हत्‍या 

प्रिया सेठ को 2018 के हत्या के मामले में दोषी पाया गया और कोर्ट ने प्रिया को उम्रकैद की सजा सुनाई। प्रिया को अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्ज चुकाना था। इसके लिए प्रिया ने डेटिंग एप पर एक लड़के को फंसाया और मिलने के लिए बुलाया। प्रिया से जब वो लड़का मिलने आ गया, तब उसने उस लड़के को अपने प्रेमी के साथ मिलकर किडनैप कर लिया और लड़के के पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। लड़के के पिता ने 3 लाख रुपए भेज दिए।

प्रिया सेठ और कामरा को लगा कि लड़के को छोड़ने पर पुलिस उन्हें पकड़ लेगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए, सेठ ने कामरा और उसके दोस्त लक्ष्य वालिया के साथ मिलकर 2 मई, 2018 को लड़के का मर्डर कर दिया। इन लोगों ने लाश को सूटकेस में डालकर आमेर की पहाड़ियों में फेंक दिया। 3 मई की रात आमेर की पहाड़ियों से लाश बरामद हुई और प्रिया सेठ, कामरा और वालिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार का बुरा हफ्ता: सेंसेक्स 2000 अंक टूटा, निफ्टी 650 अंक लुढ़का, जानिए आगे क्या?