Pictures of Baramati plane crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित के विमान हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि इनमें सिर्फ घटनास्थल दिखाई दे रहा है। साथ ही विमान का मलबा भी दिखाई दे रहा है। हादसे क्यों और कैसे हुआ इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन अभी हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ड्रोन की तस्वीरें दिखाई रहे हैं।
5 लोगों की हुई थी मौत : बुधवार को विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से पहले पायलट ने पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नन नहीं दिया था, न ही उसने मेडे कॉल की थी।
3 दिन का राजकीय शोक : जिस समय यह हादसा हुआ, अजित पवार बारामती जा रहे थे, जहां वे निकाय चुनाव से जुड़ी सभाओं में भाग लेने वाले थे। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
रनवे से पहले ही गिरा विमान : केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के मुताबिक पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन रनवे साफ नहीं दिखा। इसके बाद पायलट ने दोबारा रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। (सभी चित्र : सोशल मीडिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala