Publish Date: Fri, 08 May 2026 (11:19 IST)
Updated Date: Fri, 08 May 2026 (12:16 IST)
Weather Update News : मई के महीने में जहां आमतौर पर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, वहीं इस बार देश के कई हिस्सों में मौसम ने अलग रुख अपनाया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 11 से 13 मई के दौरान बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगह भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई के दौरान लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मई के महीने में जहां आमतौर पर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, वहीं इस बार देश के कई हिस्सों में मौसम ने अलग रुख अपनाया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 11 से 13 मई के दौरान बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगह भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई के दौरान लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश में 8 से 13 मई के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा और बरेली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 से 12 मई के बीच दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में बारिश की संभावना है। झारखंड में 11 और 12 मई को बारिश की संभावना जताई गई है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6 से 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में 8 से 11 मई के बीच तेज हवाओं और बारिश का अनुमान है।
पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में नरमी बनी हुई है। भारत मौसम विभाग ने 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-बारिश के बीच तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में तेज़ आंधी के कारण रात के समय तापमान में गिरावट आई। ग्वालियर, नौगांव, सीधी और सतना भी ठंडे रहे। कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। आज भी ग्वालियर समेत 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है।
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 34 जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। यहां पारा 40 डिग्री या इसके आसपास रहेगा।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें