Delhi Dwarka Court receives threat : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की द्वारका कोर्ट में आज सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस ईमेल में कोर्ट परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली है। इस धमकीभरी सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। साइबर सेल धमकीभरे मेल की जांच कर रही है। धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए हाईअलर्ट रखा गया है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की द्वारका कोर्ट में आज सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस ईमेल में कोर्ट परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली है। इस धमकीभरी सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
साइबर सेल धमकीभरे मेल की जांच कर रही है। धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए हाईअलर्ट रखा गया है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 16 अप्रैल 2025 को भी द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से जांच रही हैं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। अधिवक्ताओं के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे के बाद बम होने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
कोर्ट में मौजूद जज, वकील, कोर्ट स्टाफ और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। 18 नवंबर 2024 को दिल्ली की साकेत, रोहिणी, द्वारका और पटियाला हाउस कोर्ट को एकसाथ बम धमकी वाला ई-मेल मिला था।
Edited By : Chetan Gour