Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

Advertiesment
earthquake
देश की राजधानी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब में भी महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ऑफिस में काम करने वाले लोग नीचे उतरकर बाहर आ गए।
ALSO READ: ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका
मिली जानाकारी के मुताबिक दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस गिए गए। अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा पर इसका केंद्र बताया गया है। अफगानिस्तान में भूकंप से घर गिर गया। इसमें 8 लोगों की मौत 1 बच्चे के घायल होने की खबर है।
ALSO READ: Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-NCR में फिर आया भूकंप! गूंज उठे अलार्म, दफ्तरों और सोसाइटियों में मची अफरा-तफरी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिली धरती

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने बताया है कि देश के बड़े हिस्से में 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया है। पीएमडी ने कहा कि भूकंप रात 9:13 बजे आया और इशकी गहराई 190 किमी थी। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, चित्राल, पेशावर, स्वात और शांगला में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। भूकंप के झटके तेज होने की वजह से लोगों में डर का माहौल देखा गया है। अफगानिस्तान में भूकंप से घर गिर गया। इसमें 8 लोगों की मौत की खबर है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में गरजे CM योगी, कांग्रेस घुसपैठ और दंगे कराती थी, भाजपा उन्हें बाहर निकालती है