Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव आयोग आज 3 राज्यों की मतदाता सूची जारी करेगा, एमपी, छत्तीसगढ़ और केरल में आएगा ड्राफ्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Election Commission

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (11:37 IST)
SIR Draft : चुनाव आयोग आज केरल, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के लिए मसौदा मतदाता सूची जारी करेगा। इन तीनों ही राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें लाखों मतदाताओं के नाम कटने की आशंका है। नाम कटने वाले मतदाताओं के पास निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, नाम जुड़वाने का विकल्प भी होगा। 
 
चुनाव आयोग 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। आज इन 3 राज्यों के साथ ही केंद्र शासित राज्य अंडमान एवं निकोबार की भी मसौदा मतदाता सूची को जारी किया जाएगा।
 
सभी सीईओ व डीईओ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को प्रस्तावित मतदाता सूचियों की प्रति साझा करेंगे। मसौदा सूची सीईओ और डीईओ की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। इसमें अनुपस्थित, पलायन करने वाले और मृतक मतदाताओं के बारे में भी पूरी जानकारी होगी।
 
गौरतलब है कि इससे पहले निर्वाचन आयोग दो बार मतदाता सूची की डेडलाइन बढ़ा चुका है। विगत 30 नवंबर को चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की डेडलाइन बढ़ाने का एलान किया था। इसके मुताबिक  11 दिसंबर तक पुनरीक्षण चलना था। इसके बाद फिर से डेडलाइन बढ़ाई गई।
 
निर्वाचन आयोग ने 19 दिसंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान के अंतर्गत गुजरात की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया था। इस मसौदा सूची में राज्य के लगभग 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। गौरतलब है कि डेटाबेस की सटीकता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए पुनरीक्षण प्रक्रिया के परिणामस्वरूप सूची से 73 लाख 73 हजार से अधिक नाम हटा दिए गए। इनमें मृतक, स्थानांतरित और डुप्लिकेट प्रविष्टियां शामिल हैं। वहां लोग अब 18 जनवरी, 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विहिप का प्रदर्शन, बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सर्विस रोकी