विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 12 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट का काम चल रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग (ECI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें चुनाव अधिकारी अपने व्यस्त शेड्यूल के दौरान ब्रेक टाइम में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक डांस इंस्ट्रक्टर की मौजूदगी दिखाई देती है, जो हॉल में मौजूद चुनाव अधिकारियों और बीएलओ (BLO) को 'बूगी वूगी' गाने पर थिरकाता दिख रहा है। यह वीडियो ECI के SIR जॉयथॉन का हिस्सा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने इसे टोन-डिफ कहा, खासकर ऐसे समय में जब भारी तनाव में काम कर रहे BLO लगातार मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं और कई अपनी जान भी ले रहे हैं।
ECI ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- क्विक ब्रेक, स्ट्रॉन्गर टीम… केरल में चल रहे SIR कार्यों के बीच चुनाव अधिकारी, जिनमें BLO भी शामिल हैं, ब्रेक टाइम का आनंद लेते हुए। वीडियो को पोस्ट करते हुए केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी टैग किया गया। यह कार्यक्रम 'SIR जॉयथॉन का हिस्सा था- एक जिला-स्तरीय पहल। इसका उद्देश्य पुनरीक्षण कार्य में ऊर्जा और उत्साह भरना था। 29 से 30 नवंबर तक चले इस अभियान में '50 मिनट काम, 10 मिनट मजा' जैसे एक्टिविटी प्लान शामिल थे, जिनमें संगीत, जुम्बा, मिमिक्री, स्ट्रेचिंग और अन्य एक्टिविटीज रखी गई थीं।
— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 30, 2025
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
चुनाव आयोग पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
हालांकि चुनाव आयोग का यह फन टाइम आइडिया सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को रास नहीं आया। उन्होंने इसे असंवेदनशील बताया, क्योंकि BLO की आत्महत्याओं ने SIR अभियान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बेशर्मी है, चुनाव आयोग? जिनकी मौत हुई, उनके लिए एक शब्द नहीं… उल्टा ऐसे वीडियो डालकर तंज कसा जा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कई BLO मर चुके हैं, और क्रूरता व दबाव को ठीक करने के बजाय चुनाव आयोग डांस वीडियो पोस्ट करने में लगा है। अगर इससे हम नहीं जागते, तो फिर कुछ नहीं जगाएगा। अपने ही कर्मचारियों की मौत पर चुप रहने वाला राष्ट्र अपनी इंसानियत खो रहा है। Edited by : Sudhir Sharma