rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Election Commission

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (16:19 IST)
Election Commissions decision extends SIR deadline : वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तारीख को चुनाव आयोग ने एक बार फिर बढ़ाया है।  उत्तरप्रदेश के लिए 26 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक 6 राज्यों में तारीख को बढ़ाया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक (ECI) ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।
ALSO READ: E-Vehicle पर टोल होगा माफ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, लौटाई जाएगी वसूली गई राशि
चुनाव आयोग के अनुसार 6 राज्यों/UT के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEOs) से मिली रिक्वेस्ट के आधार पर, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इन 6 राज्यों/UT में इलेक्टोरल रोल के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के शेड्यूल में बदलाव किया है। खास बात है चुनाव आयोग ने बंगाल के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा है था कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई जा सकती है।
 
इसमें 01.01.2026 को क्वालिफाइंग तारीख माना गया है। तमिलनाडु और गुजरात में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की संशोधित तारीख 19 दिसंबर है। ये पहले 14 दिसंबर थी। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की तारीख को 18 दिसंबर से बढ़ाकर 23 दिसंबर किया गया है। यूपी में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की नई तारीख 26 दिसंबर की बजाय 31 दिसंबर होगी।

webdunia

चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा था कि कि देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने से पहले मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित वोटरों की सूची दी जाएगी।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 Minutes Viral Video: 19 मिनट का वायरल वीडियो, AI डीपफेक या असली? पढ़ लीजिए क्या है पुलिस की चेतावनी