Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News 5 May : बंगाल में ममता बनर्जी की विदाई, तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय का राज, NDA को मिली नई धार

Advertiesment
mamta banrjee_shubendu adhikari
Top News 5 May : पश्चिम बंगाल में भाजपा को पहली बार बंपर जीत मिली है। ममता बनर्जी 15 साल से जारी राज खत्म हो गया। इतना ही नहीं सुवेंदु अधिकारी ने ममता को भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी चुनाव हरा दिया। हिमंता सरमा के नेतृत्व में पार्टी ने असम में जीत की हैट्रिक लगाई। इधर दक्षिण की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई दिया। सुपर स्टार विजय की पार्टी ने तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़कर सत्ता का सफर तय किया तो केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ का जलवा रहा।
 

15 साल बाद खत्म हुआ ममता राज

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद वहां 15 साल से जारी ममता राज भी खत्म हो गया। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारीं। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया। शुभेंदु ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 24 घंटे में खत्म हो जाएगी। चुनाव में ममता के 20 मंत्रियों को भी हाल का सामना करना पड़ा।अब सभी की नजरें इस बात पर है कि राज्य में भाजपा की कमान कौन संभालेगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे बड़ा दावा शुभेंदु अधिकारी का ही है। ALSO READ: Mamata Banerjee : ममता को मुसलमानों ने वोट दिया, मुझे हिन्दुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने जिताया, भवानीपुर में जीत के बाद बोले सुवेंदु
 

असम में भाजपा की हैट्रिक

हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा असम में जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही। पार्टी ने 126 सदस्यीय विधानसभा में अपने दम पर 82 सीटें जीती हैं। उसने राज्य में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई। गौरव गोगोई और देवव्रत सैकिया जैसे दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा। यह राज्य में उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। ALSO READ: Election Result 2026 : बंगाल-असम में BJP की बंपर जीत पर PM मोदी का भाषण, जानिए 10 बड़ी बातें

 

दक्षिण में बड़ा बदलाव

तमिलनाडु में विजय की आंधी, तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की पहली बार चुनाव में उतरी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) 107 सीटें जीतकर यहां सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री स्टालिन को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। द्रमुक गठबंधन 74 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। इधर कांग्रेस को दक्षिण ने फिर सहारा दिया और उसके नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (UDF) ने केरल में वामपंथी दलों को करारी मात दी। यूडीएफ 99 सीटें जीतने में सफल रही। केरलम अब देश में कांग्रेस शासित चौथा राज्य हो जाएगा। माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे को 35 सीटें मिलीं। पुड्‍डुचेरी में फिर रंगास्वामी की सरकार बनने जा रही है। ALSO READ: तमिलनाडु के CM स्टालिन भी हारे, नहीं बचा पाए कोलाथुर सीट, अपने ही साथी से मिली हार
 

ट्रंप बोले- ईरान को दुनिया से मिटा देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में ईरान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे दुनिया से मिटा देंगे। ईरान ने उन जहाजों को निशाना बनाया जिन्हें अमेरिकी सेंट्रल कमांड 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत सुरक्षा दी जा रही थी।

 

मुंबई 7 विकेट से जीता

सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की तूफानी पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत से मुंबई के 10 मैच में तीन जीत से छह अंक हो गए हैं और टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है। सुपर जाइंट्स की टीम लगातार छठी हार के बाद नौ मैच में चार अंक के साथ 10वें और अंतिम पायदान पर है। ALSO READ: रोहित रिकल्टन की आंधी में उड़ा लखनऊ, मुंबई 7 विकेट से जीता

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RG Kar केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ की बड़ी जीत, पानीहाटी से BJP ने दिया था टिकट