Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Advertiesment
Emmanuel Macron and PM Modi
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों भारत के 3 दिवसीय दौरे पर है। नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के तीसरे दिन मुख्य अतिथियों में भी शामिल हैं। अपने दौरे के बीच मैक्रों ने मुंबई में पीएम मोदी के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पर एक फोटो भी शेयर की।
मैक्रों ने अपने 'X' हैंडल पर प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक AI जनरेटेड तस्वीर शेयर किया है। वहीं फोटो में दोनों लीडर्स हाथों से दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने लिखा कि जब दोस्त आपस में जुड़ते हैं, तो इनोवेशन अपने आप पनपता है। AI इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार हो जाइए।'  तस्वीर के बीच में मैक्रों ने लिखा- हां, यह AI है।' 

UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने समिट में क्या कहा 

UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कहा कि हमें यह साफ़ होना चाहिए कि AI श्रम बाजार को बदलने वाला है। कुछ नौकरियां जाएंगी। कई और को फिर से डिजाइन किया जाएगा। 
 
सरकार की भूमिका इनोवेशन को रोकना नहीं है, बल्कि लोगों को इन नए कामों और भूमिकाओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा के साथ करने में मदद करना है। पॉलिसी बनाने वालों को अपने नागरिकों को भरोसा दिलाना होगा कि वे बदलाव को अच्छी तरह से मैनेज करेंगे, जिससे लोगों की चिंता कम होगी।

वैश्विक नेताओं से मिले पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैश्विक नेताओं और CEOs के साथ 9 द्विपक्षीय बैठकें कीं। 7 बैठक स्पेन, फिनलैंड, सर्बिया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, कजाकिस्तान और भूटान देशों के नेताओं के साथ हुईं। 2 बैठक गूगल के CEO और सन माइक्रोसिस्टम्स के को-फाउंडर के साथ हुईं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर