rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, सुकमा में 3 नक्सली ढेर, इस साल अब तक 284 मारे जा चुके

Advertiesment
हमें फॉलो करें Encounter took place between security forces and Maoists in Sukma Chhattisgarh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सुकमा (छत्तीसगढ़) , गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (14:05 IST)
Encounter with security forces in Sukma district : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत 3 माओवादी मारे गए हैं। इस कार्रवाई के साथ राज्‍य में इस साल मुठभेड़ में अब तक 284 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 255 बस्तर क्षेत्र में मारे गए, वहीं 27 अन्य रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए। दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली मारे गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है।

खबरों के अनुसार, गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है। माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में भीषण मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद
मौके से हथियार भी मिले हैं। इस कार्रवाई के साथ राज्‍य में इस साल मुठभेड़ में अब तक 284 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 255 बस्तर क्षेत्र में मारे गए, वहीं 27 अन्य रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए। दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली मारे गए हैं।
ALSO READ: कुख्यात नक्सली माडवी हिडमा मुठभेड़ में ढेर, मोस्ट वांटेड पर घोषित था एक करोड़ का इनाम
आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मारे गए माओवादियों की पहचान हो गई है। उनके नाम माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना एसीएम किस्टाराम एरिया कमेटी, सोढ़ी बंडी एसीएम किस्टाराम एरिया कमेटी, नुप्पो बजनी महिला किस्टाराम एरिया कमेटी है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ा दावा, अमेरिका में होगा धमाका, भारत में आएगा भूकंप, 19 दिसंबर को गिर जाएगी मोदी सरकार