Delhi news in hindi : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार सख्त हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। आज से पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के ईंधन नहीं दिया जा रहा है।
दिल्ली में आज से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के ईंधन देने पर रोक लगाने की खबर के बीच बुधवार को पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच कराने वालों की लंबी कतार लगी रही।
तकनीकी खामियों के कारण कई पंपों पर सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। हालात को संभालने के लिए पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। निमार्ण कार्य के लिए सामान लाने वाली गाड़ियों पर भी रोक लगा दी गई है।
विशेषज्ञों ने सरकार के पीयूसी अनिवार्य करने और पुराने वाहनों पर रोक को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। हालांकि, लागू करने में तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियां सामने आ रही हैं।
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी एक्यूआई 400 पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा AQI आनंद विहार का 415 दर्ज किया गया। विवेक विहार में AQI 410 है तो वजीरपुर का AQI 404 रहा।
edited by : Nrapendra Gupta