Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 (11:13 IST)
Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 (11:20 IST)
दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में किराए के घर से 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पूरे देश में कई संस्थानों, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,000 से ज़्यादा झूठे धमकी भरे मैसेज भेजे थे। उस पर कई राज्यों में मामले दर्ज थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, श्रीनिवास पर स्कूलों और अदालतों समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों को ई मेल के जरिए धमकी देने का आरोप है। इन संदेशों में बम धमाके की चेतावनी दी जाती थी, जिससे कई शहरों में डर और अफरा तफरी का माहौल बन जाता था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग अलग ई मेल आईडी और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर धमकी भरे संदेश भेजता था। हर बार नई आईडी बनाकर वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
शुरुआती जांच से पता चलता है कि उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है। उसे आज दिल्ली लाया जाएगा, जिसके बाद गहन जांच की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें