Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें al falah university

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

फरीदाबाद , बुधवार, 12 नवंबर 2025 (14:30 IST)
Al Falah University news in hindi : फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी और दिल्ली में लाल किले के पास धमाके में अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टरों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया। अब इस मामले विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने बयान जारी कर यूनिवर्सिटी का पक्ष रखा है। ALSO READ: दिल्ली बम धमाकों का इंदौर कनेक्शन आया सामने, अलफलाह यूनिवर्सिटी का ट्रस्टी महू का जावेद सिद्दकी
 
अल-फलाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमें यह भी पता चला है कि हमारे 2 डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि वे विश्वविद्यालय में अपनी आधिकारिक क्षमता में काम कर रहे हैं।
 
कुलपति द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हम ऐसे सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों की कड़ी निंदा करते हैं और उनका स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। कुछ प्लेटफॉर्म द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, ऐसा कोई भी रसायन या सामग्री विश्वविद्यालय परिसर में इस्तेमाल, संग्रहीत या संभाली नहीं जा रही है।
 
बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का उपयोग केवल और केवल MBBS छात्रों और अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। विश्वविद्यालय संबंधित जांच अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है ताकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामले में तार्किक, निष्पक्ष और निर्णायक निर्णय पर पहुंच सकें। ALSO READ: कौन है डॉक्टर परवेज अंसारी, क्या है उसका शाहीन शाहिद से कनेक्शन?
 
गौरतलब है कि हरियाणा में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। वेबसाइट की स्क्रीन पर एक धमकी भरे मैसेज में यूनिवर्सिटी को बंद करने और इस्लामिक जिहाद करने वालों को पाकिस्तान भेजने की बात कही गई। हालांकि कुछ ही घंटों में वेबसाइट को रिस्टोर कर लिया गया।
 
बहरहाल आज दिल्ली पुलिस के एक दल ने कैंपस में पहुंचकर जांच की। यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस का कोर्स साल 2019 से शुरू हुआ था। कहा जा रहा है कि इस यूनिवर्सिटी में 40% डॉक्टर्स कश्मीर से हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गजब कॉन्फिडेंस! तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को नकारा, कहा- 18 नवंबर को लेंगे शपथ