Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 (12:38 IST)
Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 (15:11 IST)
Final list of voters released in Gujarat : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का गुजरात में भी असर दिखा है। चुनाव आयोग (EC) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। राज्य के कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4,40,30,725 दर्ज की गई है। संशोधन से पहले लगभग 5,08,43,436 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 68,12,711 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इस तरह राज्य में मतदाताओं की संख्या में 13.39% की कमी आई है। अहमदाबाद जिला कलेक्टर सुजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसमें प्रतिनिधियों को एसआईआर के बाद जारी फाइनल मतदाता सूची की जानकारी और प्रति प्रदान की गई।
खबरों के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का गुजरात में भी असर दिखा है। चुनाव आयोग (EC) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। राज्य के कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4,40,30,725 दर्ज की गई है। संशोधन से पहले लगभग 5,08,43,436 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 68,12,711 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।
इस तरह राज्य में मतदाताओं की संख्या में 13.39% की कमी आई है। अहमदाबाद जिला कलेक्टर सुजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसमें प्रतिनिधियों को एसआईआर के बाद जारी फाइनल मतदाता सूची की जानकारी और प्रति प्रदान की गई।
मसौदा प्रकाशित होने के बाद आपत्तियों और सत्यापन के बाद, मतदाता सूची से अतिरिक्त 3.96 लाख नाम हटा दिए गए। साथ ही, अंतिम सूची में 9.56 लाख मतदाताओं को जोड़ा गया, जिनमें जनवरी 2026 में 18 वर्ष के हुए नए मतदाता और मसौदा सूची से छूटे हुए मतदाता शामिल हैं।
प्रमुख शहरी केंद्रों में सूरत, वडोदरा और राजकोट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो प्रवासन पैटर्न और युवा नामांकन को दर्शाती है। सूरत में 1,01,578 मतदाता जोड़े गए, लेकिन 85,734 नाम हटाए गए। मतदाता फाइनल मतदाता सूची में उनका नाम है या नहीं इसकी जानकारी सीईओगुजरात, वोटर्स पोटर्ल, ईसीआईनेट ऐप पर देख सकते हैं। बीएलओ के पास से प्राप्त कर सकते हैं।
एईआरओ, ईआरओ और जिला निर्वाचन केंद्रों पर भी देख सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम फाइनल मतदाता सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म नंबर छह भरकर, उसके साथ डेक्लेरेशन और जरूरी दस्तावेज पेश कर ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर नाम दर्ज करवा सकते हैं।
गुजरात में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ एसआईआर अभियान लगभग साढ़े 3 महीने तक चला। अभियान में 34 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 855 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी और 50,963 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने सक्रिय तरीके से कार्य किया।
Edited By : Chetan Gour