Publish Date: Sat, 30 May 2026 (21:10 IST)
Updated Date: Sat, 30 May 2026 (23:03 IST)
Big Incident in Saket Delhi : दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, यहां साकेत इलाके में आज शाम को 5 मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर दमकल और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और अब तक करीब 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, यहां साकेत इलाके में आज शाम को 5 मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर दमकल और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और अब तक करीब 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना
इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं। यह घटना साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत बचाव कार्य में सहयोग शुरू कर दिया था।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है
अभी तक हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के कारण इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की सही जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें