Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेश यात्रा के बाद PM मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मिडिल ईस्ट संकट समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertiesment
Following his foreign tour Prime Minister Narendra Modi convened meeting of Council of Ministers
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5 देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में इटली का दौरा पूरा कर नई दिल्ली लौट आए हैं। विदेश यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अपने मंत्रिपरिषद के साथ लंबी बैठक की और हर स्तर पर तैयार रहने को कहा। बैठक में 2047 के विजन, ईज ऑफ लिविंग और रिफॉर्म्स पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और देश की जनता से किया गया वादा है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5 देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में इटली का दौरा पूरा कर नई दिल्ली लौट आए हैं। विदेश यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अपने मंत्रिपरिषद के साथ लंबी बैठक की और हर स्तर पर तैयार रहने को कहा। बैठक में 2047 के विजन, ईज ऑफ लिविंग और रिफॉर्म्स पर जोर दिया गया।
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तत्काल अमल,काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और देश की जनता से किया गया वादा है। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को फाइलों में बेवजह देरी न करने और कम समय में अधिक काम करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान कृषि, श्रम, और सड़क परिवहन सहित कई प्रमुख मंत्रालयों ने अपने कामकाज के प्रेजेंटेशन दिए और प्रगति की समीक्षा की।

प्रजेंटेशन के माध्यम में यह भी बताया गया कि पश्चिम एशिया में अनिश्चितता है और कोई भी देश उसके प्रभाव से बाहर नही है। भारत मजबूती के साथ खड़ा है लेकिन बहुत सावधानी से बढ़ने की जरूरत है। मंत्रियों से कहा गया कि वे सीधे जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
ALSO READ: PM मोदी की विदेश यात्रा रही सफल, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर, देश में आएगा 3.5 लाख करोड़ का निवेश
मंत्री परिषद की बैठक में भाजपा सहित राजग के सभी घटक दलों ने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 5 देशों की यात्रा पर जाने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से यथासंभव डीजल, पेट्रोल का खर्च करने और एक साल के लिए सोने की खरीद को टालने की अपील की थी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक करीब साढ़े 4 घंटे चली।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक SBI! लोगों पर क्या होगा असर?