Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुस्तफिजुर विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम नहीं करेगी भारत का दौरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Following Mustafizur controversy Bangladesh Cricket Board makes big decision

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 4 जनवरी 2026 (20:02 IST)
Bangladesh Cricket Board makes a big decision : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के फ़ैसले के बाद बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फ़ैसला किया है कि उसकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी। मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए 9 करोड़ रुपए से अधिक में खरीदा था। बीसीबी के अनुसार, भारत में मौजूदा हालात को देखते हुए और बांग्लादेश सरकार की सलाह पर बोर्ड ने फैसला किया है कि टीम फिलहाल भारत में खेलने नहीं जाएगी।

खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के फ़ैसले के बाद बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फ़ैसला किया है कि उसकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी।
ALSO READ: बांग्लादेश विवाद पर शाहरुख खान पर गद्दारी का आरोप, अभिनेता के समर्थन में उतरे मौलाना
बीसीबी के अनुसार, भारत में मौजूदा हालात को देखते हुए और बांग्लादेश सरकार की सलाह पर बोर्ड ने फैसला किया है कि टीम फिलहाल भारत में खेलने नहीं जाएगी। 2026 टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में होने वाले अपने सभी मैच स्थानांतरित करने की मांग की है।

बीसीबी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से यह अनुरोध बांग्लादेशी खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण किया है। बीसीबी का मानना है कि यह कदम खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, बोर्ड सदस्यों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। वे चाहते हैं कि टीम एक सुरक्षित माहौल में टूर्नामेंट में हिस्सा ले सके।
ALSO READ: BCCI का बड़ा फैसला, मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल से बाहर, केकेआर को मिलेगा रिप्लेसमेंट
बीसीबी को उम्मीद है कि आईसीसी इस स्थिति को समझेगा और इस मामले पर जल्द से जल्द जवाब देगा। भारत और श्रीलंका आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को मिलकर आयोजित कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होने वाला है। बांग्लादेश का पहला मैच ओपनिंग डे पर कोलकाता में वेस्टइंडीज़ से होना है।

इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कई सलाहकारों और खेल आयोजकों ने कथित धार्मिक और राजनीतिक दबाव के कारण मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की थी।
ALSO READ: शाहरुख खान गद्दार, IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को 9 करोड़ में खरीदा, संगीत सोम का विवादित बयान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ करने के लिए कहा था। मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए नौ करोड़ रुपए से अधिक में खरीदा था।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद UNSC ने बुलाई आपात बैठक