Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटों को सता रहा इमरान खान की हत्‍या का डर, पूर्व कप्‍तानों ने लिखा पाकिस्‍तान सरकार को पत्र

Advertiesment
Statement of his sons regarding Imran Khan
Statement of his sons regarding Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उनके दोनों बेटों सुलेमान खान और कासिम खान ने गंभीर चिंता जताई है। उन्हें डर है कि उनके पिता इमरान की हालत और खराब हो सकती है और उनकी हत्या भी की जा सकती है। इमरान के बेटों ने मांग की है कि उनके पिता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जाए और उन्हें जल्द ही अस्पताल शिफ्ट किया जाए। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेट कप्‍तान कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत दुनियाभर के पूर्व क्रिकेट कप्‍तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान के साथ सही और इंसानी बर्ताव की मांग की है।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उनके दोनों बेटों सुलेमान खान और कासिम खान ने गंभीर चिंता जताई है। उन्हें डर है कि उनके पिता इमरान की हालत और खराब हो सकती है और उनकी हत्या भी की जा सकती है। इमरान के बेटों ने मांग की है कि उनके पिता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जाए और उन्हें जल्द ही अस्पताल शिफ्ट किया जाए। जेल प्रशासन उन्हें बेहतर इलाज नहीं दे रहा।
ALSO READ: इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?
इमरान खान के बेटों के मुताबिक, वे पिछले महीने वीजा के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। नवंबर 2022 में उन पर जानलेवा हमला हुआ था, उसके बाद बेटों ने उन्हें नहीं देखा। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेट कप्‍तान कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत दुनियाभर के पूर्व क्रिकेट कप्‍तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान के साथ सही और इंसानी बर्ताव की मांग की है।

पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी सरकार से तत्काल चिकित्सा सहायता देने की अपील की है। उन्‍होंने इमरान का समर्थन किया और पाकिस्तान सरकार से निष्पक्ष व्यवहार की अपील की। पूर्व क्रिकेटरों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी अपील राजनीतिक तालमेल के बजाय खेल भावना और आम इंसानियत की भावना पर आधारित है। इमरान खान ने भी अपने पूरे करियर में इसी भावना को दिखाया।
ALSO READ: तोशाखाना 2 मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की सजा, 1.64 करोड़ का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल की ओर से पाकिस्‍तान सरकार को लिखे गए पत्र में पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल एथरटन एलन बॉर्ड, माइकल ब्रियरली, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, सर क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने भी अपनी सहमति जताई है।
ALSO READ: पाकिस्तान में इमरान खान पर बवाल, रातभर अडियाला जेल के बाहर डटी रही बहनें
इमरान खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव से सत्ता से हटाए जाने के बाद उन पर कई मामले दर्ज हैं, जिन्हें PTI राजनीतिक साजिश बताती है। इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए के बाद लाहौर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें