पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले सप्ताह दो बार बेहोश होने के बाद सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनका एमआरआई किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक 10 जनवरी को धनखड़ को वॉशरूम में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा। धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं जहां वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे। Edited by: Sudhir Sharma