Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Free Train Travel Gallantry Award : वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ा सम्मान, अब ट्रेन में आजीवन फ्री यात्रा, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

Advertiesment
Gallantry Award free train travel
Free Train Travel Gallantry Award: मोदी सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों और उनके परिजनों को बड़ा गिफ्ट दिया है। उनके सम्मान में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार अब थल सेना, वायुसेना और नौसेना के वीरता पदक विजेताओं को ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह रियायत उनके लिए फर्स्ट क्लास, 2AC और एसी चेयर कार कैटेगरी में लागू होगी। 
 
इसमें वे अपने साथ एक साथी को भी ले जा पाएंगे। केंद्र सरकार का यह कदम रक्षा में असाधारण वीरता और बलिदान देने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। इसका उद्देश्य न सिर्फ वीरता पुरस्कार विजेताओं का सम्मान करना है, बल्कि उनके परिजनों को भी सामाजिक और आर्थिक सहयोग देना भी है।
 

किसे मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ 

यह सुविधा सिर्फ पुरस्कार विजेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी इसमें शामिल करती है। इसके तहत वीरता मेडल विजेताओं के जीवनसाथी, चाहे वे विधवा हों या विधुर और पुनर्विवाह वाले भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार के विजेता के माता-पिता को भी यह जिंदगी भर मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकते हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव