Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में रसोई गैस की किल्लत, संकट में रेस्टोरेंट, गैस आधारित शवदाहगृह भी बंद

Advertiesment
lpg cylinder
LPG Cylinder Crisis : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रहे युद्ध की वजह से देश में कई स्थानों पर रसोई गैस सिलेंडर का संकट दिखाई दे रहा है। सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 25 दिन बाद गैस बुकिंग करने का फैसला किया है। कमर्शिअल गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से बेंगलुरु में रेस्टोरेंट व्यवसाय पर संकट के बादल छा गए तो पुणे में गैस आधारित शवदाहगृह बंद कर दिए गए हैं।

रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। रसोई गैस सिलेंडर की लॉकिग पीरियल अब 15 दिन की जगह 25 दिन कर दिया है। यानी अब आप एक रसोई गैस सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा गैस सिलिंडर सिलिंडर 25 दिन के बाद भी बुक कर पाएंगे। अब तक इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों पर अब तक एक सिलिंडर देने के 15 दिन बाद दूसरा सिलिंडर लिया जा सकता था। ALSO READ: युद्ध का असर: रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव, ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कत

एक्शन में पेट्रोलियम मंत्रालय 

भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं और LPG की आपूर्ति पर रुकावटों को देखते हुए, मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने और इस अधिक उत्पादन का उपयोग घरेलू LPG इस्तेमाल के लिए करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने घरों में घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी/ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है। इंपोर्टेड LPG से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान जैसे आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्र में प्राथमिकता दी जा रही है। दूसरे गैर-घरेलू क्षेत्र में LPG सप्लाई के लिए, रेस्टोरेंट/होटल/दूसरी इंडस्ट्री को LPG सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन को रिव्यू करने के लिए OMCs के तीन ED की एक कमेटी बनाई गई है।'


क्या है राजस्थान का हाल 

तेल कंपनियों ने राजस्थान में रसोई गैस के सीमित होते स्टॉक को देखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कंपनियों ने डीलर्स से कहा है कि वे फिलहाल घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दें। इससे रेस्टोरेंट, होटल, कैटरिंग व्यवसाय और कई औद्योगिक इकाइयों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

बेंगलुरु में संकट में होटल इंडस्ट्री

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गैस सप्लाई बाधित होने की वजह से सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर मौजूदा हालात ऐसे ही रहे तो कई छोटे और मीडियम लेवल के रेस्टोरेंट को 10 मार्च से कुछ समय के लिए अपना काम बंद करना पड़ सकता है। इसके बंद होने से आम जनता, स्टूडेंट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स पर भारी असर पड़ेगा।

पुणे में 18 श्मसान घाट भी बंद

रसोई गैस की किल्लत के बाद महाराष्‍ट्र के पुणे में गैस आधारित 18 शवदाहगृह अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। पुणे नगर निगम के अनुसार, एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के कारण इन श्मशान घाटों का संचालन संभव नहीं है।

गैस सिलेंडर सप्लाय पर असर नहीं 

क्या युद्ध का असर से भारत में गैस सिंलेडर के सप्लाई में कोई परेशानी आएगी इसको लेकर ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के मध्यप्रदेश प्रेसीडेंट आरके गुप्ता कहते है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई पर न तो कोई  असर है और न  कोई किल्लत है। वह लोगों से अपील करते है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही गैस सिलेंडर का स्टॉक करें, ऐसी कोई समस्या नहीं है। वह कहते है कि गैस बुकिंग के दो दिन के गैस सिलेंडर की सप्लाई हो जाएगी।

सिलेंडर पर सियासी घमासान 

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने मुंबई और बेंगलुरु के रेस्टोरेंट्स में एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कहा कि सारी दुनिया में इसकी कमी हो गई है लेकिन हमारी सरकार देश की जनता को लगातार गुमराह कर रही है। सरकार कह रही है कि हमारे पास पर्याप्त LPG, पेट्रोल-डीजल। हमारे यहां जो पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल आता है वो बाहर से ही आता है वो बंद हो गया है तो ये देश से लगातार झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं इनकी गलत नीतियों के कारण देश को बहुत नुकसान हो रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के कड़े नियम: 3 टर्म से चुनाव लड़ रहे नेताओं को 'नो टिकट'