Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (17:34 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (17:39 IST)
Gautam Adani Ayodhya Visit: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपनी पत्नी प्रीति अडानी व बेटे करन के साथ हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम लला के र्शन किए। अडाणी राम मंदिर में लगभग 30 मिनट तक रहे।
रामलला के दर्शन के उपरांत अडाणी ने परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में भी विशेष प्रार्थना भी की। इस दौरान अडाणी ने कहा कि आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण व भावनात्मक क्षण है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। उन्होंने राम मंदिर को भारत की अटूट आस्था व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।
रामलला के दर्शन के पश्चात अडाणी अयोध्या के एक गुरुकुल पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने गुरुकुल के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने गुरुकुल को सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
विनय कटियार ने किया ध्वजा रोहण
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हनुमान मंदिर के शिखर पर बजरंग बजरंग दल के संस्थापक व पूर्व सांसद विनय कटियार एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रामभक्त, साधु-संत सहित 300 से अधिक लोग उपस्थित रहे। साथ ही श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय व ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी उपस्थित थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें