Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्विशा की सास गिरिबाला गिरफ्तार, 6 घंटे हुई पूछताछ, CBI अब मांगेगी रिमांड

Advertiesment
Giribala Singh arrested in Twisha Sharma death case
Giribala Singh arrested : भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल स्थित घर में 6 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ और जांच के बाद सीबीआई ने गिरफ़्तार कर लिया। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम ज़मानत रद्द कर दी थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक़ गिरिबाला सिंह को कई नोटिस भेजे गए थे लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। गिरिबाला सिंह की गिरफ़्तारी के बाद अब सीबीआई रिमांड मांगेगी।

ज़मानत मिलने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया इंटरव्यू दिए, जिनमें मृतका के ख़िलाफ़ आरोप लगाए गए। ट्विशा के परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और गर्भपात के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। गिरिबाला सिंह की गिरफ़्तारी के बाद अब सीबीआई रिमांड मांगेगी।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द
परिवार का दावा है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ट्विशा परेशान रहने लगी थीं और वापस नोएडा लौटना चाहती थीं। मामले में पुलिस ने पहले दहेज प्रताड़ना से जुड़ी धाराओं में एफ़आईआर दर्ज की थी। बाद में राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फ़ैसला किया।

पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया। रिपोर्ट में शरीर पर अन्य हिस्सों में कई चोटों का भी ज़िक्र था। मामले में भोपाल पुलिस ने छह सदस्यीय एसआईटी भी बनाई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का भी आदेश दिया था।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई
इसके बाद एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंची और दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। मृत्यु के 12 दिन बाद 24 मई को दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में मिला था। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छावनी की बर्बादी का तमाशा देखने वालों, आपका स्‍वागत है, आज हमारी, कल तुम्‍हारी बारी है