Giriraj Singh news in hindi : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि लगता है कि ममता बनर्जी सत्ता के लिए बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं।
उन्होंने बेगुसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, दूसरी तरफ ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को नौकरी दे रही हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए ममता बनर्जी को खुद घोषणा करनी चाहिए हालांकि वे ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि वे वोट के लालच में बांग्लादेशियों की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी। भारत ने इस मामले में बांग्लादेश के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद से ही गिरिराज सिंह ममता बनर्जी पर लगातार हमले कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta