Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

Advertiesment
Government has taken a big decision regarding rising demand for cooking gas
Government's big Decision Regarding LPG : सरकार ने रसोई गैस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री तेज कर दी है। 23 मार्च से अब तक ऐसे करीब 6.6 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए पता दिखाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब सिर्फ वैध पहचान पत्र दिखाकर अधिकृत वितरक से सिलेंडर ले सकते हैं। यह योजना सिर्फ घरेलू इस्तेमाल के लिए है। यह सुविधा उन लोगों के लिए भी है, जिनके पास पहले से एलपीजी गैस के कनेक्शन नहीं हैं।

सिर्फ वैध पहचान पत्र से मिलेगा सिलेंडर

सरकार ने रसोई गैस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री तेज कर दी है। 23 मार्च से अब तक ऐसे करीब 6.6 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए पता दिखाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब सिर्फ वैध पहचान पत्र दिखाकर अधिकृत वितरक से सिलेंडर ले सकते हैं।

1 दिन में 90 हजार से ज्यादा सिलेंडरों की हुई बिक्री 

यह योजना सिर्फ घरेलू इस्तेमाल के लिए है। यह सुविधा उन लोगों के लिए भी है, जिनके पास पहले से एलपीजी गैस के कनेक्शन नहीं हैं। सरकार के अनुार, इस फैसले पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक ही दिन में 90 हजार से ज्यादा सिलेंडरों की बिक्री हुई। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि यह कदम देशभर में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

मांग का दबाव होगा कम

सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर ज्यादा बुकिंग न करें। सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडरों के विपरीत, पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडर, जिन्हें एफटीएल सिलेंडर कहा जाता है, बाजार कीमत पर मिलते हैं और इन्हें नजदीकी गैस एजेंसी से लेने के लिए पते का प्रमाण देना जरूरी नहीं होता। मंत्रालय ने कहा कि छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है ताकि मांग का दबाव कम हो सके।

LPG वितरक महासंघ ने फैसले का किया स्वागत 

मंत्रालय ने बताया कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और देशभर के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। प्राकृतिक गैस के बारे में सरकार ने कहा कि घरेलू उपयोग और परिवहन के लिए पूरी आपूर्ति जारी है, जबकि उर्वरक संयंत्रों के लिए आपूर्ति 6 अप्रैल से औसत खपत के करीब 90 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी, जिसे आने वाले एलएनजी कार्गो का समर्थन मिलेगा।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'