Air pollution in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण से बुरा हाल हो चुका है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से हवा जहरीली हो गई है। हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब होने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-4 लागू कर दिया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को हाइब्रिड मोड में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जाएगी।
खबरों के अनुसार, रविवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह से सफेद चादर में लिपटी नजर आई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी शून्य (0 मीटर) दर्ज की गई, जबकि पालम में यह 350 मीटर के करीब रही। अक्षरधाम, निजामुद्दीन, बारापुला और डीएनडी जैसे व्यस्त रूटों पर घने कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण से बुरा हाल हो चुका है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से हवा जहरीली हो गई है। हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब होने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-4 लागू कर दिया है।
ग्रेप 4 लागू होने के बाद अब दिल्ली एनसीआर में कई तरह के प्रतिबंध लाग होंगे। ग्रेप 4 को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ग्रेप के पहले, दूसरे और तीसरे चरण की पाबंदियां भी लागू रहेंगी। फिलहाल, बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार शाम को 428 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को हाइब्रिड मोड में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जाएगी।
Edited By : Chetan Gour