rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात ATS ने 3 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें terrorism

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गांधीनगर , रविवार, 9 नवंबर 2025 (12:19 IST)
Gujarat ATS news in hindi : गुजरात एटीएस ने रविवार को 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी। इन सभी पर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। पिछले 3 माह में 12 आतंकियों को गिरफ्‍तार किया गया है।
 
गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को अडालज में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने की सूचना मिली थी। ATS ने इलाके में छापेमारी की और 3 आरोपियों को धर दबोचा।
 
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले थे और एक ही आतंकी मॉड्‍यूल से जुड़े थे। तीनों मिलकर देश की कई जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
 
तीनों पिछले साल से ही पुलिस की रडार पर थे। वे हथियार सप्लाई करने गांधीनगर आए थे। यह सभी देश के अलग-अलग हिस्सों में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड के 25 साल, पीएम मोदी देंगे 8260 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात