क्या पंजाब-हरियाणा के गेहूं से गंजे हुए बुलढाणा के लोग?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (20:06 IST)
Wheat as a cause of baldness: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले कई गांवों के लोगों ने अचानक बाल झड़ने और कुछ ही दिनों में गंजापन होने की शिकायत की थी। उस समय मामले की जांच भी शुरू की गई, लेकिन कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया था। लेकिन, अब खुलासा हुआ है कि राशन की दुकान पर मिलने वाले गेहूं की वजह से लोगों के सिर के बाल झड़ रहे हैं। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के अनुसार पद्मश्री सम्मानित डॉ. हिम्मतराव बावस्कर ने अपनी रिसर्च में बताया कि पंजाब और हरियाणा से राशन की दुकान पर आए गेहूं खाने से लोगों को बाल झड़ने की शिकायत हुई है। उनके मुताबिक पंजाब और हरियाणा वाले गेहूं में सेलेनियम की मात्रा 600 गुणा ज्यादा है। इसके साथ ही इस गेहूं में जिंक की मात्रा भी कम है। इसीलिए गंजेपन के लिए इस गेहूं को जिम्मेदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस गेहूं को जब लोगों ने खाना बंद कर दिया तो उनके बाल फिर से आना शुरू हो गई। 
 
क्या है पूरा मामला : महाराष्ट्र में बुलढाणा के कई गांवों में लोग बाल झड़ने की समस्या जनवरी में सामने आई थी। लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत भी की थी। तब कहा गया था कि पानी में संक्रमण के कारण लोगों को यह समस्या आ रही है। उस समय स्वास्थ्‍य विभाग ने सर्वेक्षण भी कराया था। इसका कारण ढूंढने के लिए स्थानीय जल स्रोतों की जांच की गई थी। 
 
सवाल यह भी : हालांकि एक सवाल यह भी सामने आ रहा है कि क्या पंजाब और हरियाणा के गेहूं क्या सिर्फ बुलढाणा जिले में ही राशन की दुकान पर बांटे गए थे? यदि नहीं तो फिर उन जिलों से इस तरह की शिकायत क्यों नहीं आई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

Samsung यूजर्स के लिए आई Good news, फोन चलाने का बदलेगा अंदाज

पुणे में महाराष्ट्र रोडवेज की बस में महिला से रेप, जमानत पर था आरोपी, गिरफ्तारी के लिए 1 लाख का इनाम

Pune rape case: परिवहन मंत्री ने दिए MSRTC बस अड्डों और डिपो के सुरक्षा ऑडिट का आदेश

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी गिरी

अध्ययन का निष्कर्ष, अत्यधिक गर्मी से अधेड़ लोग तेजी से हो सकते हैं बुढ़ापे का शिकार

अगला लेख