Publish Date: Wed, 20 May 2026 (18:02 IST)
Updated Date: Wed, 20 May 2026 (18:07 IST)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फेसबुक आईडी से महाराणा प्रताप के बारे में पोस्ट शेयर कर अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया गया। शेयर की गई एक पोस्ट में महाराणा प्रताप को मुगलों के डर से भागते हुए बताया और कैप्शन में अभद्र गाली का इस्तेमाल किया गया है।
यह पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इस आईडी के संचालक की गिरफ्तारी की मांग की हे। बता दें कि फेसबुक पर यह पोस्ट पठान जफर रिएक्ट नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। इस पोस्ट में खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 567 कमेंट और करीब 16 शेयर मिल चुके हैं। इस पोस्ट से लोग बेहद नाराज हैं और लगातार एक्शन की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि यह फेसबुक आईडी पठान जफर रिएक्ट के नाम से फेसबुक पर संचालित हो रही है। इसमें रहने वाले की लोकेशन उज्जैन और उन्हेल लिखी हुई है।
एफआईआर हो ऐसे लोगों पर : भाजपा नेता एकलव्य गौड़ ने वेबदुनिया को बताया कि ऐसे लोगों पर तुरंत एफआईआर की जाना चाहिए, जो हमारे शूरवीरों का अपमान करे और उनके शौर्य को नीचा दिखाए। मैं इसकी सख्त निंदा करता हूं और अपील करता हूं कि पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर स्वत: कार्रवाई करे।
विकृत मानसिकता का परिचय : श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद क्षत्रिय जन संसद और क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार ठाकुर कुलदीप सिंह जादोन ने वेबदुनिया को बताया कि हिंदू शिरोमणि, प्रातः स्मरणीय, भारत माता के वीर सपूत, जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था ऐसे परम आदरणीय महाराणा प्रताप जी के बारे में की गई घृणित टिप्पणी विकृत मानसिकता का परिचय देती है। निश्चित रूप से यह टिप्पणी समाज में ज़हर घोलने का एक घृणित प्रयास है। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ इस व्यक्ति एवं ऐसी मानसिकता रखने वालों की कड़ी निंदा करता है और प्रशासन से अनुरोध करता है की इस व्यक्ति पर अतिशीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई और महाराणा प्रताप जी जैसे राष्ट्र नायकों पर इस तरह की घिनौनी टिप्पणी करने से पहले हज़ार बार सोचे।
क्या बोले आमजन : हिंदू महापुरूषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान : विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे वीर सपूतों का अपमान हम कतई नहीं सहेंगे। ऐसे सांप्रदायिक मानसिकता वाले को सड़क पर खड़ाकर के पिटाई की जाना चाहिए। बलराम शर्मा ने कहा कि फेसबुक पर या सोशल मीडिया में ऐसे नफरत फैलाने वालों को नंगा कर के मारन चाहिए। पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। पुलिस इस अकाउंट का संज्ञान क्यों नहीं ने रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें