suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दौसा में डिवाइडर से टकरा कार, ट्रक से जा घुसी, हादसे में 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Advertiesment
Dausa accident
दौसा से बड़ी भयानक खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-21पर भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा कैलाई बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर रात हुआ। जिस कार में बैठे थे युवक उस कार के परखचे उड़ गए हैं। काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में कार से युवकों के शव को बाहर निकाला गया।

कहा जा रहा है कि हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर उछल पड़ी और ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार चाचा भतीजा समेत 6 युवकों की मौत हो गई। कार सवार सभी युवक सिकंदरा थाना क्षेत्र के कालाखोह निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी  शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के आधे घंटे पहले शादी समारोह में सभी ने फोटो खिंचवाई थी।

मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है। 
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज पेश होगा यूपी का बजट 2026, यहां होगा खास फोकस, हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं