Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में पेंट हाउस को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने इंफोसिस की महिला सॉफ्टवेअर इंजीनियर को कार से रौंदा, मौके पर ही मौत

Advertiesment
Infosys Software Engineer
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में बुधवार रात पिता पुत्र ने रहवासियों पर कार चढ़ा दी। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में यह घटना हुई। इस घटना में इंफोसिस में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक (पांडे) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका शंपा अपने पति सौरभ और दो नन्हे बच्चों के साथ इसी महीने 13 मार्च को इस बिल्डिंग में रहने आई थीं।

एक पेंटहाउस को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। हालांकि विवाद बहुत बड़ा नहीं था। लेकिन बुधवार रात बात बढ़ गई और इस दौरान बाप बेटे ने महिला का कार से रौंद दिया।  बताया जा रहा है कि विवाद बहुत मामूली था, लेकिन बाप-बेटे ने इंफोसिस की महिला इंजीनियर को कार से रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। वहीं, कॉलोनी के दो रहवासी घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पेंट हाउस को लेकर था विवाद : बताया जा रहा है कि घटना लसूड़िया इलाके स्थित एमआर-11 स्थित शिव वाटिका, सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव की है। यहां रहने वाले एक शख्स ने बिल्डिंग में पेंटहाउस खरीदा था। पेंट हाउस का वह एक ऐप के जरिए कॉमर्शियल उपयोग कर रहे थे। इसी बात को लेकर सोसायटी के रहवासी विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर कॉलोनी के रहवासियों से पिता-पुत्र का विवाद हो गया।

गुस्से में आकर पिता-पुत्र ने अपनी कार कॉलोनी के रहवासियों को रौंद दिया है। आरोपी ने इंफोसिस की इंजीनियर शंपा पाठक पर कार चढ़ा दिया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई है। वहीं, हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। शंपा पाठक इस कॉलोनी में कुछ दिन पहले ही अपने पति सौरभ और दो छोटे बच्चों के साथ रहने आई थी।

13 मार्च को ही आई थी यहां : हादसे में जान गंवाने वाली शंपा पाठक इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनके पति सौरभ भी इसी क्षेत्र में काम करते हैं। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार 13 मार्च को ही इस बिल्डिंग में रहने आया था।

क्‍या था पेंट हाउस को लेकर विवाद : रहवासियों के अनुसार, बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे ने बिल्डर मुकेश बाहेती से दो पेंटहाउस खरीदे थे। यहां वे Airbnb के जरिए रूम किराए पर दे रहे थे, जिसका सोसायटी के लोग विरोध कर रहे थे। बता दें कि यह विवाद कई दिनों से चल रहा था। स्थानीय पार्षद ने इसे सुलझाने की भी कोशिश की थी। लेकिन मामले में समाधान नहीं निकला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि-रामनवमी पर ट्रैफिक का कहर: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बोरघाट में 5KM लंबा जाम