बड़ी खबर! सिर्फ 1 प्रतिशत आबादी ही देती है कर

Webdunia
रविवार, 1 मई 2016 (15:46 IST)
नई दिल्ली। देश की कुल आबादी में करदाताओं की संख्या सिर्फ 1 प्रतिशत है। हालांकि 5,430 लोग ऐसे हैं, जो सालाना 1 करोड़ रुपए से अधिक का कर देते हैं। सरकार के आकलन वर्ष 2012-13 के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
 
पारदर्शिता अभियान के तहत सरकार ने पिछले 15 साल के प्रत्यक्ष कर आंकड़ों को सार्वजनिक किया है। आकलन वर्ष 2012-13 के लिए लोगों के आंकड़ों को प्रकाशित किया गया है। इसमें 31 मार्च 2012 को समाप्त वित्त वर्ष के आयकर के आंकड़े दिए गए हैं। 
 
कुल मिलाकर 2.87 करोड़ लोगों ने वित्त वर्ष के लिए आयकर रिटर्न दाखिल किया। इनमें से 1.62 करोड़ ने कोई कर नहीं दिया। इस तरह करदाताओं की कुल संख्या 1.25 करोड़ रही, जो उस समय देश की 123 करोड़ की आबादी का लगभग 1 प्रतिशत बैठता है।
 
आंकड़ों के अनुसार ज्यादातर यानी 89 प्रतिशत या 1.11 करोड़ लोगों ने 1.5 लाख रुपए से कम का कर दिया। इस दौरान औसत कर भुगतान 21,000 रुपए रहा। कुल कर संग्रहण 23,000 करोड़ रुपए रहा। 100 से 500 करोड़ रुपए के दायरे में 3 लोगों ने 437 करोड़ रुपए का कर दिया। इस तरह औसत कर भुगतान 145.80 करोड़ रुपए रहा।
 
कुल मिलाकर 5,430 लोगों ने 1 करोड़ रुपए से अधिक का आयकर अदा किया। इनमें से 5,000 लोगों का कर भुगतान 1 से 5 करोड़ रुपए के दायरे में रहा। इन लोगों का कुल कर भुगतान 8,907 करोड़ रुपए रहा।
 
कुल आंकड़ों के अनुसार 2015-16 में कुल आयकर संग्रहण 9 गुना बढ़कर 2.86 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह 2000-01 में 31,764 करोड़ रुपए था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख