Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP-RSS के नेताओं से मिला चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस ने पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है

Advertiesment
हमें फॉलो करें BJP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (20:03 IST)
कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक प्रतिनिधिमंडल के यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय का दौरा करने के घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। मीडिया खबरों के मुताबिक चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अधिकारियों से मुलाकात की। यह मुलाकात चीनी प्रतिनिधिमंडल की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के साथ बातचीत के एक दिन बाद हुई। इसे लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा। 
पवन खेड़ा ने पूछा यह रिश्ता क्या कहलाता है
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की आंखें नीचे हैं, हाथ बंधे हैं और सिर झुका हुआ है। यह देश एक झुका हुआ प्रधानमंत्री कभी स्वीकार नहीं करेगा, जो किसी भी देश के सामने नतमस्तक हो जाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गिरगिट को भी बीजेपी ने एक रंग सिखा दिया है। जिन्हें चीन को लाल आंख दिखानी थी, उनके लिए बीजेपी ने लाल कारपेट बिछा दी। उन्होंने कहा कि चीन की पार्टी CPC से बीजेपी ने मीटिंग की है। ये जब सत्ता में नहीं थे, तब भी चीन जाकर मिलते थे, और RSS वाले ट्रेनिंग लेते थे। उन्होंने कहा कि जब BJP-RSS के लोग चीन के साथ बैठक करते हैं, तो क्या देश से जुड़े ये मुद्दे उठाते हैं?
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के सीनियर नेताओं और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद बीजेपी पर तीखा हमला बोला।
राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में राजनीतिक बातचीत जारी रहने के बावजूद चीन अपने क्षेत्रीय दावों पर जोर दे रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने X पर लिखा कि चीन ने जम्मू कश्मीर की शक्सगाम वैली को अपना इलाका कहा। पिछले कई दिनों से CPEC के नाम पर चीन यहां कंस्ट्रक्शन कर रहा है। लद्दाख के बाद अब चीन यहां तक कैसे घुस गया? चीन इतनी हिमाकत जैसे कर रहा है? उधर BJP नेताओं की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मीटिंग हो रही हैं। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन के लिए 2.3 अरब डॉलर की मानवीय सहायता अपील