Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

Advertiesment
India aerial bomb project
भारत ने अपनी वायु शक्ति को और मजबूत करने के लिए एक भारी एरियल बम विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। Indian Air Force के लिए 1000 किलोग्राम वर्ग के बम तैयार किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने Defence Acquisition Procedure 2020 (DAP 2020) के तहत 1000 किलोग्राम एरियल बम (Mk-84 जैसे) के डिजाइन, विकास और खरीद के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) जारी किया है।
अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में छह प्रोटोटाइप (लाइव और निष्क्रिय) का डिजाइन और विकास किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में योग्य एजेंसियों को कमर्शियल रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी कर खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम Indian Air Force के रूसी और पश्चिमी दोनों तरह के विमानों के साथ संगत होगा। करीब 600 एरियल बम खरीदे जाने की योजना है और इस पूरी परियोजना को EoI जारी होने से लेकर कॉन्ट्रैक्ट साइन होने तक लगभग 2.5 साल का समय लगने का अनुमान है।
 

  ‘गौरव’ बम का सफल परीक्षण

पिछले साल अप्रैल में Defence Research and Development Organisation ने 1000 किलोग्राम वर्ग के लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का Sukhoi Su-30MKI से सफल परीक्षण किया था। इस परीक्षण के दौरान इस हथियार को अलग-अलग वारहेड कॉन्फिगरेशन के साथ विभिन्न स्टेशनों पर इंटीग्रेट किया गया और द्वीपीय क्षेत्रों में जमीन पर मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।
यह बम करीब 100 किलोमीटर तक की दूरी पर अत्यधिक सटीकता के साथ हमला करने में सक्षम है। यह एक एयर-लॉन्च, प्रिसिजन-गाइडेड हथियार है, जिसे बंकर और एयरफील्ड जैसे उच्च मूल्य वाले लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Surat Diamond Bourse : ऐसी इमारत बनाई है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए : हर्ष संघवी