Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 (10:18 IST)
Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 (10:28 IST)
अवैध व्यापार रोकने और तेल कार्गो के स्रोत को छिपाने वाले जहाजों के बीच तेल हस्तांतरण को रोकने के लिए भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए 3 जहाजों को जब्त कर लिया। स्टेलर रूबी, अस्फाल्ट स्टार और अल जफजिया नामक इन जहाजों को मुंबई से लगभग 100 नोटिकल मील पश्चिम में रोका गया। जांच के लिए इन्हें बंदरगाह पर लाया गया।
ईरानी सरकारी मीडिया ने नेशनल ईरानी आयल कंपनी के हवाले से बताया कि भारत द्वारा जब्त किए गए तीनों टैंकरों का कंपनी से कोई संबंध नहीं है। कंपनी ने दावा किया कि न तो माल और न ही जहाज कंपनी से जुड़े हुए थे।
भारतीय अधिकारियों ने 6 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इन जहाजों को रोके जाने की जानकारी दी थी। हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा लिया गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। अमेरिका ने भारत के खिलाफ लागू 50 फीसदी टैरिफ को हटाकर 18 फीसदी करने का एलान किया है। दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर दिखाई दे रहा है।
edited by :Nrapendra Gupta