Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में मौसम का दोहरा असर: गुजरात-राजस्थान में पारा 40 पार, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Advertiesment
weather update 11 march
Weather Update 11 March : देश के कई हिस्सों में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में धूल भरी धुंध से प्रदूषण और दृश्यता पर असर पड़ा है।
 
राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को धार में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर में पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश 

पिछले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव से गंभीर हीट वेव की स्थिति बन सकती है। 11 मार्च को राजस्थान, विदर्भ और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीट वेव से गंभीर हीट वेव की संभावना है। उत्तर कोंकण और गोवा में भी हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 12 मार्च तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 11 से 15 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 से 14 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: केजरीवाल बोले, तेल-गैस की स्थिति और बिगड़ने वाली है