Festival Posters

Indigo की शनिवार को 800 उड़ानें रद्द, सरकार ने तय किया किराया, Airline को दिया यह आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 दिसंबर 2025 (23:53 IST)
Indigo Flight Cancellations : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airlines) के हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते दिख रहे हैं। विमानन कंपनी ने आज 800 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। शुक्रवार को कंपनी ने 1000 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं। यात्रियों की परेशानियां चरम पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने घरेलू हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एयरलाइनों के लिए अस्थाई किराया सीमा तय कर दी है। इंडिगो ने कहा कि उसकी टीम समय-निर्धारण को स्थिर करने, देरी कम करने और यात्रियों की सहायता करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

खबरों के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airlines) के हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते दिख रहे हैं। विमानन कंपनी ने आज 800 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। शुक्रवार को कंपनी ने 1000 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं। यात्रियों की परेशानियां चरम पर पहुंच गई हैं।
ALSO READ: क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात
इसके अलावा मंत्रालय ने घरेलू हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एयरलाइनों के लिए अस्थाई किराया सीमा तय कर दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइन को आदेश दिया है कि वे रविवार 7 दिसंबर की शाम 8 बजे तक रद्द या बाधित उड़ानों के सभी लंबित यात्री रिफंड का भुगतान कर दें और यात्रियों से अलग हुए सामान अगले दो दिनों के भीतर उनके पास पहुंचाए जाएं।
 
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के सीईओ को नोटिस भेजा है। सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों से अलग-अलग रूटों के लिए तय किए किराए से ज्यादा किराया नहीं वसूलेंगी। एयरलाइंस को साफ कहा गया है कि प्रभावित यात्रियों से रीशेड्यूलिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्वचालित रिफंड की प्रणाली तब तक सक्रिय रहेगी जब तक संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाता।
ALSO READ: Indigo पर लगा 40 लाख रुपए का जुर्माना, Airline देगी DGCA के आदेश को चुनौती
इंडिगो ने कहा कि उसकी टीम समय-निर्धारण को स्थिर करने, देरी कम करने और यात्रियों की सहायता करने के लिए तेजी से काम कर रही है। एयरलाइंस ने दावा किया कि उसके 95 फीसदी रूट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। 138 में से 135 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट रवाना हो गई हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों के किनारे बनेगी बाउंड्रीवाल, लगाए जाएंगे छत्र : योगी आदित्यनाथ

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

अगला लेख